Skip to main content

B.Ed critical report on Science Laboratory for upper primar level In Hindi



विज्ञान शिक्षण हेतु विज्ञान प्रयोगशाला का आलोचनात्मक प्रतिवेदन
दिनांक : - 02-12-2016
छात्र अध्यापक का नाम : -
विद्यालय का नाम : -
विषय सूची : -
v  सारांश
v  सैधांतिक पक्ष
ü  प्रस्तावना
ü  विज्ञान प्रयोगशाला की अवधारणा
ü  एक अच्छी विज्ञान प्रयोगशाला की विशेषताएं
ü  विज्ञान प्रयोगशाला के प्रकार
ü  विज्ञान प्रयोगशाला का महत्त्व
v  व्यवहारिक पक्ष : आलोचनात्मक प्रतिवेदन
v  निष्कर्ष
v  सुझाव


सारांश
विज्ञान एक प्रायोगिग विषय है | विज्ञान की शिक्षण – अधिगम प्रक्रिया केवल व्याख्यात्मक रूप से नहीं हो सकती है | विज्ञान की शिक्षा के लिए आवश्यक है की विज्ञान शिक्षा का पठन-पाठन क्रिया प्रयोगात्मक कार्य रूप में हो |
            प्रयोगशाला एक ऐसा स्थान है, जल पर छात्र, विज्ञान नियमों एवं सिध्दांतों के सन्दर्भ में विभिन्न प्रकार के प्रयोग करते है |
            विज्ञान प्रयोगशाला की अनुपस्थिति में किसी भी स्कूल या विद्यालय में विज्ञान शिक्षण अधिगम प्रक्रिया प्रभावशाली नहीं हो सकती है |
            जब छात्र विभिन्न प्रकार के प्रायोगिक कार्यो द्वारा अपने अध्ययन के निष्कर्षो पर पहुँचते है, तब उनका आत्मविश्वास बढ़ जाता है और उनके अन्दर वैज्ञानिक अभिवृति का विकास होता है |
प्रस्तावना
विज्ञान प्रयोगशाला, विज्ञान शिक्षा के लिए एक रीढ़ की हड्डी की भांति होता है | जिस प्रकार रीढ़ की हड्डी के बिना मनुष्य का शरीर अपंग एवं निर्जीव है ठीक उसी प्रकार विज्ञान प्रयोगशाला के बिना विज्ञान शिक्षा एक अपंग की भांति है |
            विज्ञान की शिक्षा के लिए विज्ञान प्रयोगशाला अति-आवश्यक है | इसके अनुपस्थिति में विज्ञान की शिक्षण – अधिगम प्रक्रिया प्रभावशाली नहीं हो सकती है |
विज्ञान प्रयोगशाला के आधार पर विज्ञान  शिक्षा के विशिष्ट उद्देश्यों का निर्धारण होता है | प्रयोगशाला एवं योग्य अनुभवी शिक्षक की अनुपस्थिति में विज्ञान के विशिष्ट उद्देश्यों की प्राप्ति नहीं हो सकती है |
            अतः विज्ञान की शिक्षण – अधिगम प्रक्रिया को प्रभावशाली बनाने के लिए एक सुव्यवस्थित प्रयोगशाला का होना अति आवश्यक है |
विज्ञान प्रयोगशाला की अवधारणा
प्रायोगिक कार्य वैज्ञानिक उपकरणों, यंत्र, मापन आदि की अनुपस्थिति में नहीं हो सकता है | एक ऐसा स्थान जहाँ पर वैज्ञानिक उपकरण, यंत्र, तथा मापन, एक सुव्यवस्थित अवस्था में रखें हो, प्रयोगशाला कहलाता है |
            प्रयोगशाला शब्द से ही स्पष्ट हो रहा है कि प्रयोग + शाला अर्थात ऐसी शाला (घर) जहाँ पर प्रायोगिक कार्य किये जाते है |
            एक प्रयोगशाला में, प्रयोगशाला अधीक्षक होता है, जिसके अंतर्गत छात्र अपना प्रयोग कार्य करते है |
            विज्ञान शिक्षा एवं वैज्ञानिक कार्यों के लिए प्रोगाशाला एक केन्द्रीय भूमिका अदा करता है | विज्ञान प्रयोगशाला में छात्र विभिन्न प्रकार के वैज्ञानिक उपकरणों के विषय में स्वतंत्र रूप से विचार करते है |
एक अच्छी विज्ञान प्रयोगशाला की विशेषताएं
एक अच्छी विज्ञान प्रयोगशाला की निम्न विशेषताएं होनी चाहिए |
1)      प्राथमिक उपचार
            सभी विद्यालयों में जहाँ पर विज्ञान की प्रयोगशाला है, प्राथमिक उपचार का बॉक्स होना चाहिए | प्रयोगशाला में कई प्रकार के ऐसे रसायन होते है जो थोड़ी भी असावधानी होने पर दुर्घटना हो सकती है | अतः एक अच्छा प्राथमिक उपचार बॉक्स होना अति आवश्यक है |
2)      सुरक्षित छत एवं  एक अलग कमरा
            एक अच्छी प्रयोगशाला की विशेषता होती है कि उसके कमरे एवं छत सुरक्षित हो | किसी प्रकार से वे क्षतिग्रस्त नही हो |
3)      प्रयोग कार्य कमरें
            प्रयोग कार्य करने के लिए स्थान और कमरे वैज्ञानिक उपकरणों एवं रसायनों के पास होना चाहिए जिससे छात्र आसानी से वहां पहुच सके और अपना प्रयोग कर सके |
4)      स्टोर रूम
            स्टोर रूम, प्रयोग कार्य स्थान के पास होना चाहिए | स्टोर रूम में बहुमूल्य उपकरण एवं ज्वलनशील रसायनों को छात्रों की पहुँच से दूर रखना चाहिए |
5)      अग्निशमक यंत्र
            सभी विद्यालयों के प्रयोगशाला में जहाँ पर रासायनिक प्रयोग होते है एक अग्निशमक यंत्र का होना आवश्यक है |
6)      शिक्षक हेतु कार्य स्थान
            प्रयोगशाला में शिक्षक कार्य हेतु एक अलग स्थान होना चाहिए जिससे वह छात्रों को प्रयोग दिखा सके |
7)      छात्र प्रयोग कार्य हेतु स्थान
            प्रयोगशाला में छात्रों के प्रयोग कार्य करने हेतु एक अलग स्थान होना चाहिए|
विज्ञान प्रयोगशाला के प्रकार
विज्ञान शिक्षा के आधार पर प्रयोगशाला के प्रकार भी विभिन्न प्रकार के है | जो एस प्रकार है –
1)      भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला
            इसमें पदार्थो का मापन, भौतिक संरचना, गुणों का अध्ययन होता है | जैसे – विधुत धारा एवं प्रतिरोध का प्रयोग, किसी पदार्थ का गुरुत्वीय त्वरण ज्ञात करना |
2)      रसायन विज्ञान प्रयोगशाला
            विभिन्न पदार्थो की रासायनिक संरचना, गुणधर्म, आणविक संरचना आदि का ज्ञान हमें रासायनिक प्रयोग द्वारा रसायन विज्ञान प्रयोगशाला में ज्ञात होता है |
3)      जंतु विज्ञान प्रयोगशाला
            जंतुओं की आतंरिक एवं बाह्य संरचना का अध्ययन किया जाता है | जीव-जन्तुओ के आतंरिक क्रिया विधि का अध्ययन प्रयोग द्वारा करते है |
4)      वनस्पति विज्ञान प्रयोगशाला
            पेड़-पौधों की आतंरिक संरचना तथा बाह्य संरचना की जानकारी वनस्पति प्रयोगशाला के माध्यम से होती है |
विज्ञान प्रयोगशाला का महत्त्व
उपरोक्त व्याख्या के आधार पर हम यह निष्कर्ष निकलते है कि विज्ञान शिक्षण के लिए विज्ञान प्रयोगशाला अति आवश्यक है | इसके निम्नलिखित महत्त्व है –
1)      एक प्रयोगशाला में, विभिन्न प्रकार के वैज्ञानिक उपकरण एवं रसायन सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रख सकते है | इसके बिना कोई भी प्रायोगिक कार्य नहीं हो सकते है |
2)      यही विद्यालय में प्रयोगशाला सही ढंग से सुव्यवस्थित है तो छात्रों के अन्दर एक प्रेरणा जागेगी जिससे वह विभिन्न प्रकार के प्रयोग कर सकते है |
3)      प्रयोगशाला की सहायता से विज्ञान शिक्षक छात्रों के अन्दर वैज्ञानिक अभिकृति का विकास कर सकेगें |
4)      प्रयोगशाला में छात्र वैज्ञानिक सिध्दांतो एवं नियमों को करके सीखते है |
5)      प्रयोगशाला में छात्रों के अन्दर नए-2 विचार आते है जिसका परिक्षण वह प्रयोग के माध्यम से कर सकते है |
6)      प्रयोगशाला में प्रयोग करते समय छात्रों के अन्दर मानवीय गुणों का विकास होता है | जैसे- सत्य, तर्क शक्ति, विचार शक्ति , कल्पना शक्ति आदि |
व्यावहारिक पक्ष : आलोचनात्मक
            राम भरोसे मैकूलाल इंटरमीडिएट कॉलेज में विज्ञान की प्रयोगशाला वर्तमान समय में काम नहीं कर रही है | बहुत समय पहले यहाँ विज्ञान की एक प्रयोगशाला थी |
निष्कर्ष
            विज्ञान की शिक्षा के लिए विज्ञान की प्रयोगशाला का होना अति आवश्यक है | राम भरोसे मैकूलाल विद्यालय में विज्ञान के प्रयोगशाला नही होने से छात्रों के अन्दर विज्ञान के प्रति रूचि नहीं है | विज्ञान प्रयोगशाला नही होने से विज्ञान की शिक्षण अधिगम प्रक्रिया प्रभावशाली नहीं रह गयी है |
सुझाव
            राम भरोसे मैकूलाल विद्यालय में यथाशीघ्र एक सुव्यवस्थित एवं सुसंगठित विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण कराया जाए |

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

B. Ed. Educational Excursion Report format or Educational Tour Report format

B. Ed. Educational Excursion report file format. Educational tour of Lucknow In the report we created a educational excursion report, we visited Lucknow places and making its report. An educational tour is a part of the academic experience in most schools and colleges. Such tours help students to understand first-hand about various subjects. So, I hope it’s helpful for preparing a report on educational excursion or educational tour report of yours visited place. for seen this report click below link, and never forget for comment, like and share Know_U YouTube channel and subscribe www.biowalesir.com for more informative content Educational Excursion Report file format  

B.Ed critical Examin of School time table for upper primary level in Hindi

विद्यालय समय तालिका तैयारी एवं आलोचनात्मक प्रतिवेदन दिनांक : - 12-12-2016 छात्रध्यापक का नाम : -   रोल : - विद्यालय का नाम : - विषय सूची : - v सारांश ( Abstract ) v सैधांतिक पक्ष Ø प्रस्तावना Ø समय तालिका का अर्थ एवं अवधारणा Ø समय तालिका की आवश्यकता एवं महत्त्व Ø समय तालिका निर्माण के सिध्दांत v व्यवहारिक पक्ष Ø समय तालिका की योजना/निर्माण उच्च   प्राथमिक स्तर पर Ø समय तालिका निर्माण के सिध्दांतो के आधार पर माध्यमिक स्तर की किसी भी कक्षा हेतु समय तालिका का निर्माण v आलोचनात्मक परिक्षण   Ø विद्यालय का नाम Ø विद्यालय का प्रकार (बालक/बालिका/सह शिक्षा ) Ø विद्यालय की प्रकृति Ø कक्षा v निष्कर्ष v सुझाव v परिशिष्ट   (वर्तमान समय तालिका की छायाप्रति ) सारांश ( Abstract ) वह सारणी या तालिका जिसमें विद्यालय के विभिन्न कार्यो, व्यवस्थाओं आदि के लिए एक निश्चित समय का विवरण रहता है उसे विद्यालय समय तालिका कहा जाता है | जैसे : - विद्यालय की कक्षाओं में विभिन्न दिनों के विषयों के पठन-पाठन समय आदि का व्यौरा | प्रस्तावना स